छावला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम रवि शर्मा है, जिसके ख़िलाफ़ आर्म्स एक्ट के तहत 7 फ़रवरी 2024 को छावला थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी रवि शर्मा के पास से एक पिस्तौल, दो ज़िंदा कारतूस और एक बाइक भी बरामद की है।