झांसी: ग्राम सिजवाहा के हाईवे पर असंतुलित होकर कंटेनर डिवाइडर पर चढ़ा, क्लीनर हुआ घायल, पुलिस ने क्रेन से कंटेनर को सीधा किया
Jhansi, Jhansi | Jan 7, 2025 सोमवार को रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम सिजवाहा के पास हाईवे पर जा रहा एक कंटेनर को जीएसटी की टीम ने अचानक रोकने का प्रयास किया, जिससे चालक गाड़ी से संतुलन खो बैठा और गाड़ी डिवाइडर पर चढ़कर तिरछी हो गई। केबिन में चालक और क्लीनर फंस गए, जिनको निकाला और अचानक गाड़ी को रोके जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।