गोरखपुर शहर में बढ़ती आवारा कुत्तों की संख्या और लोगों की परेशानी को देखते हुए अब नगर निगम तकनीक का सहारा लेने जा रहा है। कुत्तों की पहचान और उनके प्रबंधन के लिए माइक्रोचिप लगाने और उनका डिजिटल डाटा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसकी शुरुआत आक्रामक कुत्तों में माइक्रोचिप लगाने से होगी, जिसके लिए नगर निगम ने टेंडर भी जारी कर दिया है।