राजगढ़: पेट्रोल पंप के पास खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत
राजगढ़ जिला अस्पताल के चौकी प्रभारी करण सिंह ने जानकारी देते हुए सोमवार को सुबह 11:00 बजे करीब बताया कि राजगढ़ जिले के माचलपुर के समीप पेट्रोल पंप के पास राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिडावा क्षेत्र के कोटड़ी गांव निवासी भेरूलाल माली खंबे से टकरा गया जिससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद राजगढ़ जिला अस्पताल में शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।