कोल: श्यौरा बहादुरपुर के निकट ईंट लदे ट्रैक्टर ट्रॉला से टकराई सवारियों से भरी बस, चालक केबिन में फंसा, 15 लोग घायल
Koil, Aligarh | Apr 1, 2026 श्यौरा बहादुरपुर के निकट सवारियों से भरी तेज रफ्तार बस ट्रैक्टर ट्राला से टकरा गई। हादसे में बस में बैठी 15 सवारी घायल हो गई। एक्सीडेंट के दौरान चीख पुकार की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण इकट्ठा हो गए और जैसे तैसे सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य करते हुए सभी को इलाज के लिए भेज दिया है।