हरदा: हरदा डबल फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक का पैर कटा, गंभीर हालत में भोपाल रेफर।
Harda, Harda | Jul 12, 2026 आज 12 जुलाई शाम 5 बजे जिला अस्पताल के चौकी प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार हरदा के डबल फाटक के पास रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। शहडोल जिले के निवासी सुरसेन बेगा (32) पिता नाथू बेगा रेलवे ट्रैक के पास अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। इसी दौरान वे ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनका एक पैर गंभीर रूप से कट गया।