गिरिडीह: तेलोडीह में अंधविश्वास का कहर, विवाहिता को ‘डायन’ बताकर ससुराल वालों ने पीटा, अस्पताल में इलाज जारी।
पचंबा थाना क्षेत्र के तेलोडीह गांव में अंधविश्वास के नाम पर एक विवाहिता के साथ मारपीट कर इसे घायल कर कर दिया गया। घायल महिला का इलाज बुधवार को 12 बजे सदर अस्पताल में चल रहा था। पीड़िता नाहिदा तबस्सुम ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।इस बाबत नाहिदा ने बताया कि वह एक दिन के लिए अपने मायके गई हुई थी।