नर्मदापुरम: कलेक्ट्रेट कार्यालय में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक एडीएम रहे उपस्थित
गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आगामी धार्मिक एवं सामाजिक पर्वों की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर एवं एडीएम अनिल जैन ने की। उन्होंने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहकर समन्वय के साथ कार्य करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, घाटों पर सुरक्षा, पेयजल, व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश दिए।