अरवल: प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश व डीएम अमृषा बैंस ने टेरी विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, सुधार के दिए निर्देश
Arwal, Arwal | Jul 7, 2026 टेरी विद्यालय का प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश एवं जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा संचालन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था तथा आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। विद्यार्थियों से प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन किया गया। विद्यालय में मिली अनियमितताओं पर नाराजगी जताई।