मड़ियाहू: नेवढ़िया थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।