परसिया: पैजनवाडा में खपरेल हटा रहे किसान को सांप ने डंसा,उपचार के लिए छिंदवाडा किया रिफर
न्यूटन पुलिस चौकी के पैजनवाडा में 54 वर्षीय राधेश्याम साहू को सांप ने डंस लिया। राधेश्याम साहू खेत में बने कोठे के समीप खपरे हटा रहे थे। इसी दौरान उनके पैर में सांप ने डंस लिया। उसे उपचार के लिए परासिया अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद मंगलवार रात उन्हें छिंदवाडा रिफर किया गया। बुधवार को बारह बजे जिला चिकित्सालय से उन्हें छुट्टी दे दी गई।