उमरेठ: उमरेठ में कांग्रेस का प्रदर्शन: गैस, पेट्रोलियम की किल्लत और बिजली के बढ़े बिलों का विरोध
उमरेठ में कांग्रेस कमेटी ने पैट्रोल, गैस की दिक्कत और बढे हुए बिजली बिलों का विरोध किया। मंगलवार को छह बजे कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष मानक बेलवंशी ने बताया कि तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में बढे हुए बिजली बिलों को वापस लेने, पैट्रोल और गेस की दिक्कत से निजात दिलाने की मांग की गई है ं कांग्रेस के पदाधिकारी कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित हुए।