झालरापाटन: श्योपुर गांव के समीप पुत्र की शादी की बात कर लौट रहे पिता की दुर्घटना में हुई मौत
झालरापाटन सदर थाना क्षेत्र के श्योपुर गांव के समीप गुरुवार रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।मृतक की पहचान हेमडा गांव निवासी कालूलाल (40) पुत्र भैरूलाल के रूप में हुई है। कालूलाल अपने पुत्र की शादी की बात करने लता देवी गांव गया था वापस लौटते समय हादसा हुआ।