बिजनौर: मंडावर के गांव रावली में बीमारी से ग्रस्त मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Bijnor, Bijnor | Apr 20, 2025 बिजनौर में आज रविवार को समय करीब सुबह 11:00 बजे मंडावर थाना क्षेत्र के गांव रावली में दौरे पड़ने की बीमारी से ग्रस्त एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान 23 वर्षीय रवि के रूप में हुई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।