धमदाहा :- भवानीपुर प्रखंड के अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लाठी पंचायत के खरकट्टा गांव से बारात में शामिल होने जा रहे दो दोस्तों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद न सिर्फ दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया है, बल्कि पूरे खरकट्टा गांव में मातम का माहौल है।