हरदा: जोगा गांव के पास नर्मदा नदी में डूबा युवक, तेंदूपत्ता तोड़ने आया था
Harda, Harda | May 13, 2026 आज 13 मई दोपहर 3:30 बजे जिला अस्पताल के चौकी प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार हरदा जिले में नर्मदा नदी के रामपुरा घाट पर एक 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम जोगा के पास मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक Khategaon तहसील के ग्राम कवलासा निवासी नीतेश कौशिक था।