थाना शमशाबाद के मोहल्ला कोटला निवासी नाजिम पुत्र आबिद अली अपने परिवार सहित घर में सो रहे थे। देर रात अज्ञात चोर पीछे की दीवार के सहारे मकान में घुस गए। उन्होंने घर के अंदर घुसकर अलमारी और बक्से ताला तोड़ा चोरों ने सोने की दो जोड़ी झुमकी, सोने की दो जोड़ी कान की बाली और लगभग ₹10000 नगद दिए चुरा लें गए। गुरुवार सुबह 8 बजे जब परिवार के लोग उठे तो जानकारी हुई।