लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राम ने शनिवार को बारियातू प्रखंड के डाढ़ा पंचायत के विभिन्न गांवों का भ्रमणकर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए। विधायक सबसे पहले डाढ़ा पंचायत के डुमरा रूद गांव पहुंचे। जंहा ग्रामीणों ने डुमरा में दीपना टोला से डुमरा बाजार तक सड़क बनवाने,रूद में पक्की सड़क से बिजय भुइंया के घर तक सड़क निर्माण,पेयजल समस्या की बात कही l