हरदा: जिले में बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस करेगी विद्युत मंडल का घेराव।
Harda, Harda | Jun 21, 2026 हरदा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदा द्वारा सोमवार, 22 जून 2026 को सुबह 11 बजे प्रताप टॉकीज चौराहा पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान विद्युत मंडल का घेराव कर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।