गढोचक गांव के पास ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया है। जिससे चालक समेत चार लोग घायल हो गया है। घायलों में ई-रिक्शा चालक पितबरपुर गांव निवासी नीतीश कुमार, जफराबाद निवासी खुशी कुमारी, सम्मसपुर निवासी चंदा देवी उनकी पुत्री रागिनी कुमारी है। सूचना पर पहुंची नदी थाना की पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। सभी घायल को पास के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है।