शुजालपुर: खनिज विभाग की लापरवाही: बिना फिटनेस के दौड़ रहे डंपर ने क्षेत्र में दो वाहनों को मारी टक्कर
शुजालपुर में गुरुवार नेशनल हाईवे बायपास निर्माण में लगे एक तेज रफ्तार डंफर ने सिटी बस स्टैंड के पास दो चार पहिया वाहनों को टक्कर मार दी। हादसा नगर पालिका के सामने हुआ, जिससे मौके पर भीड़ जमा हो गई।टक्कर में वाहन क्रमांक एमपी 09 डब्ल्यू एच 5834 सहित एक अन्य कार क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।