धौलपुर: जिला चिकित्सालय में अमावस्या पर सेवा का संकल्प, मरीजों व परिजनों को बांटे गए भोजन पैकेट
जिला चिकित्सालय में अमावस्या भोजन कमेटी द्वारा सेवा भाव के साथ मरीजों एवं उनके परिजनों को भोजन के पैकेट मंगलवार सुबह में वितरित किए गए। अस्पताल परिसर में भर्ती मरीजों और उनके साथ आए परिजनों को सुव्यवस्थित तरीके से भोजन उपलब्ध कराया गया। इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने वार्डों में जाकर जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाया और उनका हालचाल भी जाना। कमेटी के सदस्य मनीष