रामगंजमण्डी: चेचट के पास खनी के महादेव जंगल में लगी आग पर 3 घंटे में पाया गया काबू
चेचट क्षेत्र के समीप खनी के महादेव के जंगल में अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही वन विभाग ने तुरंत फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया। रविवार दोपहर करीब 1 बजे फायर प्रभारी हरिओम मेघवाल ने बताया कि आग की सूचना मिलने के तुरंत बाद टीम को मौके पर रवाना किया गया। फायर टीम ने समय पर पहुंचकर करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।