माखन नगर: माखननगर में नगर परिषद ने सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण को हटाया सड़क पर खड़े वाहनों को किया जप्त
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jun 13, 2026
शनिवार को माखननगर नगर परिषद द्वारा सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई सड़क निर्माण कार्य के दौरान लगने वाले जाम को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से की गई। नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क किनारे फैले अतिक्रमण को हटवाया। साथ ही सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को भी जप्त किया।