पटेढ़ी बेलसर: बेलसर थाना पुलिस ने सोरहत्था से शराब के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा, चार लीटर देसी शराब बरामद
बेलसर थाना की पुलिस ने बेलसर थाना कांड संख्या 30/2025 बिहार मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अभियुक्त सोरहत्था निवासी हरनी सहनी के पुत्र योगेंद्र सहनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिसके पास से चार लीटर देसी शराब बरामद किया गया है। यह जानकारी वैशाली पुलिस ने गुरुवार की दोपहर करीब 2:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।