उरई: जिले में लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी हुई पूर्ण, जिला अधिकारी ने दी जानकारी
Orai, Jalaun | Jun 3, 2024 उरई के जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, कल सुबह 8:00 बजे से लोकसभा चुनाव के मतगणना शुरू हो जाएगी जिसको लेकर सुरक्षा के इंतजाम कर लिए गए है, और नतीजे आने के बाद किसी भी तरह के का जुलूस निकालने पर पूरी तरीके से पाबंदी भी की गई है।