बयाना: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल
बयाना सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे भरतपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।