बासोदा: सिंधी कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर दो लोगों ने युवक से की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बासौदा के सिंधी कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों द्वारा एक युवक से मारपीट करने का मामला सामने आया है मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार बासौदा शहर थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है बताया जा रहा है की पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने फरियादी के साथ गाली गलौज की और मारपीट की है।