धौरहरा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सिसैया चौराहे पर बने ओवरब्रिज के नीचे बसों के खड़े होने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ओवरब्रिज के नीचे कई बसें नियमित रूप से खड़ी की जा रही हैं, जिससे यह स्थान अस्थायी बस अड्डे का रूप लेता दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि इस स्थान के ठीक सामने से सिसैया पुलिस सहायता केंद्र भी स्थित है।