शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे उतर गई और किनारे लगे ट्री गार्ड में जा घुसी, जिससे वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना बाईपास के आगे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार मनौना धाम की ओर से लौट रहे थे।