सहारनपुर: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की जिला अस्पताल में हुई मौत, सिर सड़क से टकराया, चालक वाहन सहित फरार
सहारनपुर के तीतरों थाना क्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा आसफगढ़-पापड़ी पुलिया के पास उस समय हुआ, जब गांव आसफगढ़ निवासी रवित बाइक से काम पर जा रहा था। सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रवित उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और सिर में गंभीर चोट लग गई