निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा में जलिया चेकपोस्ट के पास भीषण सड़क हादसा, स्कूटी और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग घायल
शुक्रवार रात 10 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निम्बाहेड़ा की जलिया चेकपोस्ट के पास तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की आमने सामने भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घायलों में दो युवक और एक युवती शामिल हैं। सभी को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक की हेडलाइट खराब होने से