चूरू: जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीनकरण एवं मकानों की गणना का कार्य प्रगति पर, एसडीएम व चार्ज अधिकारी कर रहे पर्यवेक्षण
Churu, Churu | May 24, 2026 प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कल€टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण 'मकान सूचीनकरण एवं मकानों की गणना' का कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सतत एवं व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है। जिले के 21 चार्ज क्षेत्रों में नियुक्त प्रगणकों ने रविवार को घर-घर पहुंचकर आवासीय सुविधाओं एवं भवन संबंधी जानकारियों का संकलन किया।