शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर एक स्कूल बस चालक के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। फरियादी कौशल शर्मा (45) निवासी कुमरऊआ चुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई।कि वे दीघोद से स्कूल बस लेकर बदरवास आ रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे स्टेशन रोड पर ग्राम रेंज़ाघाट निवासी पुखराज सिंह अचानक मोटरसाइकिल लेकर बस के सामने आ गया।