शामली: लिसाढ़ के किसानों ने शामली कोतवाली पर नलकूपों पर लगातार चोरियों के खिलाफ किया प्रदर्शन, आक्रोशित
Shamli, Shamli | Jul 9, 2026 गुरूवार को शामली कोतवाली पहुंचे क्षेत्र के गांव लिसाढ़ के किसानों ने पिछले कुछ समय से नलकूपों पर लगातार हो रही चोरियों पर आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। किसानों ने लांक चौकी इंचार्ज के क्षेत्र में सक्रिय नही होने का दावा किया। किसानों का आरोप है कि उनके नलकूपों पर 4 से 6 बार चोरियां हो चुकी है। किसान पहरा लगाते हैं, तो पुलिस हूटर बजा देती है।