रहुई: अमैत्रा गांव के पास स्कॉलर विद्या मंदिर बोधनगर की स्कूल वैन पलटी, 10 बच्चे और एक शिक्षिका घायल
Rahui, Nalanda | Apr 29, 2026 स्कॉलर विद्या मंदिर बोधनगर की स्कूल मैजिक वाहन बुधवार दोपहर बच्चों को घर छोड़ने के दौरान अमैत्रा गांव के पास तेज रफ्तार के कारण सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में मैजिक वाहन में सवार 10 छात्र व छात्रा समेत एक शिक्षिका घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और सभी को गड्ढे से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों के मदद से सभी घायलों को इलाज के रहुई सीए