बागपत: भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली बागपत पर दिया धरना
Baghpat, Bagpat | Mar 30, 2026 सोमवार की शाम करीब साढे छह बजे ओडिशा में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने कोतवाली बागपत पर अनिश्चित कालीन धरना दिया। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिनकैत की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए तत्काल रिहाई की मांग की।