कोरांव: अयोध्या में एक ही रात तीन दुकानों का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों का सामान और नकदी की चोरी
कोरांव थाना क्षेत्र के अयोध्या में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात तीन दुकानों में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने शटर और ताले तोड़कर नकदी, आभूषण और अन्य कीमती सामान चुरा लिए। बरहुला निवासी सत्येंद्र सोनी पुत्र हरि शंकर सोनी अयोध्या चौराहे पर सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन की दुकान चलाते हैं।