ऊंचाहार: गोकना घाट पर चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध गोकर्ण ऋषि की तपोस्थली गोकना घाट पर गुरुवार को चैत्र पूर्णिमा व हनुमान जयंती के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई।इस दौरान श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे का उद्घोष किया, सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत घाट पर पुलिस बल तैनात किया गया था, पुरोहित ने बताया कि दस हजार श्रद्धालुओं ने स्नान किया है।