बालाघाट: रेत संकट से ठप हुआ विकास! सरपंचों का अल्टीमेटम- एक हफ्ते में समाधान नहीं तो ताला बंद हड़ताल
जिले में रेत घाटों के बंद होने का असर अब ग्रामीण विकास कार्यों पर साफ दिखाई देने लगा है। दर्जनों ग्राम पंचायतों के सरपंच और सरपंच प्रतिनिधि जिला मुख्यालय पहुंचे और कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर रेत उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ताला बंद हड़ताल की जाएगी।