लखनादौन विकासखंड के ग्राम घूरवाड़ा में हो रहे भव्य आयोजन में प्रशासनिक स्वीकृति के बाद भी पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था नहीं दिख रही है। साथ ही पूरा कार्यक्रम नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नेशनल हाईवे क्रमांक 34 के किनारे किनारे हो रहा है। जहां से वाहनों की आवाजाही अधिक है ऐसे में दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।