झाझा: झाझा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अग्नि पीड़ित परिवारों को प्रभारी सीओ ने दिया सहायता राशि का चेक
Jhajha, Jamui | Feb 15, 2025 शुक्रवार को झाझा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या एक बेजलपुरा में गैस सिलेंडर फटने से एक घर मे आग लगने की घटना में पीड़ित परिवार को शनिवार की दोपहर 2 बजे झाझा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रभारी सीओ आरती भूषण ने समाजिक कार्यकर्ता गौरव सिंह राठौड़ की मौजूदगी में पीड़िता रीना देवी को 12 हजार रुपए का चेक दिया।