राजनगर: राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया ने जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं, त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
राजनगर में सोमवार को विधायक अरविंद पटेरिया ने अपने राजनगर स्थित निवास पर जनसुनवाई आयोजित की। सुबह करीब 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक क्षेत्र के विभिन्न गांवों और नगरों से पहुंचे नागरिकों से उन्होंने आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जाना। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, विकास कार्यों, जनसुविधाओं और अन्य जनअपेक्षाओं को विधायक के समक्ष रखा। विध