एकंगरसराय: तेल्हारा में सड़क किनारे नगर पंचायत का कचरा जलाने से फैल रहा प्रदूषण, राहगीर परेशान
एकंगरसराय नगर पंचायत क्षेत्र के तेल्हारा में सड़क किनारे नगर पंचायत का कचरा खुलेआम जलाया जा रहा है। कचरे से उठने वाले घने धुएं के कारण आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ सड़क से आवागमन करने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।