बदायूं: बहन की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे बाइक सवार भाई को असदपुर गांव के निकट अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 6, 2026 बदायूं के थाना हजरतपुर क्षेत्र के जरतौली गांव के रहने वाले 25 वर्षीय संजीव पुत्र कृष्ण पाल की बहन की 18 जून को शादी थी। तो वह अपनी बहन की शादी के कार्ड बांट का लौट रहा था। शुक्रवार शाम को थाना हजरतपुर क्षेत्र के असदपुर गांव के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार संजीव को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।