बीना: राम वार्ड सहित नगरीय क्षेत्र में नहीं आई कचरा गाड़ी, कंपनी कर्मचारी बोले नहीं मिला दो माह से वेतन
Bina, Sagar | Jun 26, 2025 नगर पालिका क्षेत्र में कचरा कलेक्शन का काम एबी इंफ्रा के द्वारा किया जाता है। जिसमें 30 कर्मचारी 10 कचरा वाहनों से नगरी क्षेत्र का कचरा एकत्रित करते हैं। वही गुरुवार सुबह से ही कचरा कलेक्शन करने वाले वाहन वार्ड में नहीं पहुंचे। जिसकी वजह से लोग परेशान हैं। कंपनी सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें कंपनी के द्वारा दो माह से बेतन नहीं दिया गया।