बीना: बीना रेलवे स्टेशन पर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के फेरों का होगा संचालन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
Bina, Sagar | Jun 25, 2025 जानकारी अनुसार सूबेदारगंज उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 7 जुलाई से 29 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार को सूबेदारगंज स्टेशन से सुबह 11:40 बजे चलेगी और 23:00 बजे बीना रेलवे स्टेशन आएगी। वही उधना सूबेदारगंज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 8 जुलाई से 30 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार को उधना स्टेशन से शाम 16:30 बजे चलकर अगले दिन 9:40 बजे बीना स्टेशन आएगी।