पूरनपुर: इकोतरनाथ मंदिर पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण, गोमती पुनरोद्धार अभियान का शुभारंभ
पूरनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधायक बाबूराम पासवान ने प्राचीन इकोतरनाथ मंदिर एवं गोमती तट पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृशक्ति के प्रति सम्मान का प्रतीक है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण प्रदान करेगी।