डोमचांच: बाजार शेड निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष ने निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार में निर्माणाधीन शेड में अनियमितता की शिकायत मिलने पर नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा एवं नगर उपाध्यक्ष आदर्श पंकज ने बुधवार को 12 बजे निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और उपयोग की जा रही सामग्री की जांच की।