राजापुर: मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण में राजापुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया
मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण में राजापुर थाना क्षेत्र सहित जनपद मे पुलिस टीमों द्वारा महिलाओं बालिकाओं को आज बुधवार के दोपहर 1बजे जागरूक किया गया है। तथा महिलाओं बालिकाओं को महिला संबंधी चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबरों के संबंध मे जानकारी दी गई है,और निर्भीक होकर आत्मनिर्भर बनने व अपने क्षेत्र मे कार्य करने और शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया गया है।